{"_id":"5a4fe36f4f1c1bce6d8b81d4","slug":"121515185007-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में रॉयल एफसी ने डीएफए को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मैच में रॉयल एफसी ने डीएफए को हराया
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
12वीं दिनेश नेगी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरे दिन रॉयल एफसी ने देहरादून फुटबाल एकेडमी की सीनियर टीम को रोमांचक मुकाबले में 7-6 से हरा दिया। 2-2 से ड्रा पर छूटे मुकाबले का फैसला टाई ब्रेकर के जरिये हुआ।
अठूरवाला कॉलोनी, भानियावाला में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में डीएफए और रॉयल एफसी के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रहा। डीएफए के अक्षय ने 20वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि, पांच मिनट बाद रॉयल एफसी के नितिन ने गोल दागकर उनकी बढ़त खत्म कर स्कोर बराकर कर दिया। तीन मिनट बाद ही अक्षय ने दूसरा गोल कर डीएफए को फिर आगे कर दिया। दूसरे हाफ में प्रियांशु ने टीम के लिए दूसरा गोल दागकर मुकाबला बराबर कर दिया।
टाई ब्रेकर में रॉयल एफसी के नितिन, प्रियांशु, राहुल, सौरभ और बादल ने गोद दागे। जबकि, डीएफए के अमन, आशीष, सिद्धार्थ और आशुतोष ही गोल कर सके। इस दौरान वीरेंद्र सिंह रावत, करतार नेगी, दीपक नेगी, वीरेंद्र नेगी, कृति नेगी, बेताल सिंह नेगी, विजय लक्ष्मी राणा, आशीष बिजल्वाण, विक्रम रावत, गोपाल थापा, महेश शुक्ला, प्रकाश मल्ल, प्रवीन रावत, सुरेंद्र पयाल, दिलबर सिंह बिष्ट समेत अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।