फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -जनता मिलन दरबार में पहुंचीं 112 शिकायतें

-जनता मिलन दरबार में पहुंचीं 112 शिकायतें

Sun, 31 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
-जनता मिलन दरबार में पहुंचीं 112 शिकायतें
जनता मिलन दरबार में पहुंचीं 112 शिकायतें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में लगे जनता मिलन दरबार में 112 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें एमडीडीए और नगर निगम से संबंधित रहीं। इस दौरान शहरी विकास मंत्री के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। इसके अलावा अन्य शिकायतों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता मिलन दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर तुरंत निस्तारण कराना है। ऐसे में अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति सजग रहना होगा। जनता मिलन दरबार में शनिवार को 112 मामले आए। इनमें अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शहरी विकास मंत्री ने शेष शिकायतों का निस्तारण अगले जनता मिलन दरबार से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, समाज कल्याण विभाग को पेंशन मामलों के समाधान के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। वहीं, एमडीडीए को अतिक्रमण हटाने, परिवहन विभाग को जरूरी क्षेत्रों में नई बसें, टेंपो चलवाने और विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों को भी दिशा-निर्देश दिए। जनता मिलन दरबार कार्यक्रम में विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय, सचिव एमडीडीए पीसी दुम्का, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इन विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं सबसे अधिक
एमडीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राजस्व, वन, समाज कल्याण विभाग, जल संस्थान, विद्युत, परिवहन, पुलिस विभाग, एडीबी, पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed