फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदार की तलाश में जुटी राधा और रंगीली

गुलदार की तलाश में जुटी राधा और रंगीली

Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
गुलदार की तलाश में जुटी राधा और रंगीली
गुलदार की तलाश में जुटी राधा और रंगीली
विज्ञापन

-- हाथिनियों की मदद से लगाया जा रहा है आदमखोर गुलदार का पता
-- संदिग्घ जगहों पर लगाए गए हैं कैमरे, तीन पिंजरे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। खांड गांव पुलिया के पास गुलदार के हमले में युवक की मौत के बाद पार्क प्रशासन हरकत में आया है। वन अधिकारियों ने आमदखोर गुलदार की तलाश के लिए चीला रेंज से राधा और रंगीली नाम की हथनी को मोतीचूर भेजा है। इसके साथ ही रेंज कर्मचारियों ने आदमखोर गुलदार की पार्क में तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मोतीचूर रेंज में राधा और रंगीली हथनी पहुंच गई। पहले दिन वनकर्मियों ने पार्क के कई हिस्सों में आदमखोर गुलदार को चिह्नित करने के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। हालांकि, अब तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है। वनकर्मियों ने आदमखोर को पकड़ने के लिए कुछ कैमरे और तीन पिंजरे भी लगाए हैं। रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। गुलदार की पहचान की जा रही है।
दूसरी ओर बीते सोमवार की रात गुलदार का निवाला बने अज्ञात युवक की पहचान बुधवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस आसपास के थानों क्षेत्रों से भी पहचान के लिए लगातार संपर्क में है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की अज्ञात युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, मगर अभी तक कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


गुलदार क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा राम भरोसे
रायवाला। राजाजी नेशनल टाईगर रिजर्व पार्क के बीच से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर राहगीरों की सुरक्षा राम भरोसे है। पार्क प्रशासन ने जंगली जानवर से खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए हाईवे किनारे कोई चेतावनी बोर्ड चस्पा नहीं किया है, जिसके चलते राहगीर पार्क की सीमा पर यूरिनल और शौच के लिए पहुंच रहे हैं। पार्क की मोतीचूर रेंज अंतर्गत खांड गांव पुलिया के पास गुलदार के हमले में एक युवक की मौत के बाद भी वनकर्मी लोगों की सुरक्षा की अनदेखी करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन जब क्षेत्र का जायजा लिया गया तो पार्क प्रशासन लोगों की जानमाल की रक्षा के लिए किसी तरह सतर्क नहीं दिखा। राहगीर घटना वाले क्षेत्र के आसपास टहलते हुए दिखे। रेंज कार्यालय ने गुलदार और हाथी बाहुल्य क्षेत्र में राजमार्ग किनारे कहीं भी चेतावनी बोर्ड चस्पा नहीं किए हैं। इसके साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम पार्क प्रशासन करता नहीं दिख रहा है। लिहाजा, वन अधिकारियों की इस लापरवाही से फिर किसी भी वक्त कोई हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है।

सुरक्षा के लिए न बजट और न ही वनकर्मी
राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज के पास लोगों की वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए कोई बजट नहीं है और न ही पर्याप्त वनकर्मी हैं। वन्यजीवों के हमलों के लिहाज से संवेदनशील मोतीचूर रेंज के 11 गावों के लिए गश्ती दल में भी पर्याप्त वनकर्मी नहीं हैं। हाल में संविदा कर्मचारियों के बूते पार्क प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा है, लेकिन उनका मानदेय भी विभाग की फाइलों में लंबे वक्त से अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed