फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी सुमाड़ी में नहीं बना तो होगा आंदोलन

एनआईटी सुमाड़ी में नहीं बना तो होगा आंदोलन

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी सुमाड़ी में नहीं बना तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
पौड़ी। एनआईटी का स्थायी परिसर सुमाड़ी में न बनने पर प्रगतिशील जनमंच ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में मंच से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी सुशील कुमार से मिलकर ज्ञापन भी दिया। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बुधवार को मंच से जुड़े श्रीनगर और सुमाड़ी आदि स्थानों के लोग बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि एनआईटी की घोषणा वर्ष 2009 में तत्कालीन सरकार ने सुमाड़ी के लिए की थी। 2010 से यह संस्थान श्रीनगर पालीटेक्निक में चल रहा है। सुमाड़ी में इसके लिए श्रीनगर तहसील द्वारा जरूरी 120 हेक्टेयर से अधिक जमीन भी संस्थान को ट्रांसफर की गई। भवन निर्माण के लिए कई पेड़ों का कटान भी हो चुका है, इसकी डीपीआर भी बन गई है, ऐसे में अब संस्थान को ऋषिकेश शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है। इस साजिश को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, श्रीनगर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, केदार सिंह बिष्ट, शंकर सिंह पटवाल, पूर्व ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह रावत, हरि प्रसाद उप्रेेती, रामकृष्ण पुरी, एसपी भट्ट, हृदयराम कोटनाला, संजय कुमार घिल्डियाल, हर्षपति जुयाल, पीएल पांडे, शक्ति प्रसाद व जेपी पोखरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed