फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच डाक्टरों का तबादला

पांच डाक्टरों का तबादला

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पांच डाक्टरों का तबादला
सिविल अस्पताल से पांच डाक्टरों का तबादला
विज्ञापन

भनक लगते ही छुट्टी पर गए दो डाक्टर, दो पहले से अवकाश पर
रुड़की सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
अब प्रसव और पोस्टमार्टम सेवाओं पर भी लग सकता है ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पहले से डाक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल से एक साथ पांच चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसकी भनक लगते ही दो डाक्टर अवकाश पर चले गए हैं, जबकि दो पहले से छुट्टी पर हैं। ऐसे में सोमवार से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो प्रसव और पोस्टमार्टम जैसी सेवाएं भी ठप हो जाएंगी।
सिविल अस्पताल रुड़की में चिकित्सकों के 30 पद स्वीकृत हैं, जबकि 11 चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। इसमें से दो महिला चिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ और हड्डीरोग विशेषज्ञ पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, इससे आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब शासन ने चिकित्सकों के तबादले कर दिए। सूत्रों के अनुसार तबादला सूची में रुड़की सिविल अस्पताल के पांच चिकित्सकों के नाम हैं। इसमें दो महिला चिकित्सक पहले से अवकाश पर हैं, जबकि दो अन्य चिकित्सकों ने तबादले की भनक लगते ही सोमवार से छुट्टी के लिए आवेदन दिए हैं। ऐसे में आज (सोमवार) से अस्पताल के नियमित चिकित्सकों में एक-दो शेष रह जाएंगे। बाकी अस्पताल संविदा चिकित्सकों के भरोसे होगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल का कहना है कि फिलहाल अस्पताल में किसी चिकित्सक के स्थानांतरण के निर्देश नहीं पहुंचे हैं। अलबत्ता दो चिकित्सकों ने सोमवार से अवकाश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

इनसेट
इस बार सूची नहीं, व्यक्तिगत लेटर जारी
शासन की ओर से 241 चिकित्सकों के स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद से चिकित्सकों में हड़कंप की स्थिति है। सभी सूची में अपना नाम जानने के लिए बेताब हैं। सूत्रों के अनुसार शासन की ओर से इस बार चिकित्सकों के तबादले की लिस्ट नहीं जारी की जा रही है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से तबादले संबंधी लेटर जारी किए जा रहे हैं। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि सूची जारी होने पर कोई न कोई चिकित्सक कोर्ट चला जाता है। कई बार उसे स्थानांतरण पर स्टे भी मिल जाता है। ऐसे में पूरी सूची प्रभावित हो जाती है। यही कारण है कि पहली बार तबादले के संबंध में चिकित्सकों को व्यक्तिगत आदेश निर्गत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सिविल अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने की चरचा
सिविल अस्पताल रुड़की से एक साथ पांच चिकित्सकों के तबादले के बाद इसे पीपीपी मोड पर देने की चरचा शुरू हो गई है, हालांकि इसकी कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र थपलियाल के अनुसार फिलहाल रुड़की सिविल अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने संबंधी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से स्थानांतरित होने वाले चिकित्सकों के संबंध में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed