{"_id":"59399a674f1c1bba3a8b459b","slug":"121496947303-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की।
एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रहे दो युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायल का इलाज कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहकम पुत्र इसम, टिंकू पुत्र यशपाल व इश्कलाल निवासी तय्यबपुर जाटोल थाना देवबंद यूपी बृहस्पतिवार को मुंडियाकी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम के समय तीनों बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह झबरेड़ा क्षेत्र के सडोली गांव के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोहकम और टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इश्कलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही इश्कलाल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।