Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12,000 posts will be recruited in the state in the next one year: Dhami

नियुक्ति पत्र वितरण: बोले सीएम धामी; उत्तराखंड में अगले एक साल में 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, कैलेंडर तैयार

Thu, 27 Nov 2025 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 07:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12, उद्यान विभाग के 30 व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए।

विज्ञापन
12,000 posts will be recruited in the state in the next one year: Dhami
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अगले एक साल में विभिन्न विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती होगी। भर्तियों के लिए कैलेंडर तैयार हो गया है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा। सीएम ने यह बात मुख्य सेवक सदन में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12, उद्यान विभाग के 30 व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए। उन्होंने कहा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का आकलन कर तंत्र को तथ्यपरक फीडबैक उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम समय पर उठाए जा सकें।
विज्ञापन


Uttarakhand: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर...फॉरेस्ट लैंड की बाधा हटी, 2026 से शुरू होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा, राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान साढ़े 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए गए हैं, जो राज्य गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। राज्य में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई स्टार्टअप एवं उद्यमिता नीति, नई पर्यटन नीति, कृषि एवं फल उत्पादन, होम-स्टे जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन के आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक भरत चौधरी, सविता कपूर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन. पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed