Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Forest land hurdle removed Sports University to open for 2026 academic session

Uttarakhand: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर...फॉरेस्ट लैंड की बाधा हटी, 2026 से शुरू होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

Thu, 27 Nov 2025 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Nov 2025 09:27 PM IST
सार

मंत्री आर्या ने कहा कि वन भूमि की फाइल पहले दो-तीन बार वन विभाग से लौट चुकी थी लेकिन अब दोनों विभागों में सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News Forest land hurdle removed Sports University to open for 2026 academic session
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करने की राह में लंबे समय से आ रही वन भूमि की बाधा अब दूर हो गई है। वन विभाग से जमीन दिए जाने की सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने घोषणा की है कि 2026 के शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी में कक्षाएं शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


मंत्री आर्या ने विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को खेल विभाग की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि वन भूमि की फाइल पहले दो-तीन बार वन विभाग से लौट चुकी थी लेकिन अब दोनों विभागों में सहमति बन गई है। उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय के लिए नए पद सृजित करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि इस कॉलेज में भी अगले साल से कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: शिक्षकों के चयन और प्रोन्नत वेतनमान से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट ने लौटाया, परीक्षण के बाद फिर आएगा

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ
खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत अक्तूबर तक का पूरा पैसा लाभार्थियों को दिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को आगे के लिए तत्काल बजट की डिमांड भेजने के निर्देश दिए।

Trending Videos

पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्म जॉब में नई पहल
पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्म नौकरी देने के मामले में खेल विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है। मंत्री आर्या ने बताया कि खेल विभाग अब यह प्रस्ताव रखेगा कि सारे अधिसंख्य पद केवल खेल विभाग में ही सृजित किए जाएं ताकि दूसरे विभागों पर निर्भरता खत्म हो सके।

सेस के फंड के लिए जताई नाराजगी
बैठक में खेल मंत्री ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि खेल विभाग के लिए आबकारी से एक रुपये प्रति बोतल सेस की राशि अब तक विभाग को नहीं मिली है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कदम उठाने के लिए कहा। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed