फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 trains will not run in the next one week

अगले एक हफ्ते नहीं चलेंगी 12 एक्सप्रेस ट्रेनें, इस वजह से हुईं रद्द

Thu, 11 May 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
12 trains will not run in the next one week

रेलवे की ओर से 12 मई से 19 मई तक विभिन्न कार्यों के लिए करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे रुड़की-लक्सर सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर-जफराबाद मार्ग के दोहरीकरण के चलते रेलवे स्टेशन कोइरीपुर, हरपालगंज और कृष्णानगर में नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण रुड़की-लक्सर से होकर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के तहत रुड़की से होकर जाने वाली हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। इस कारण यह ट्रेन शुक्रवार को रुड़की नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुई रद्द

12 trains will not run in the next one week

इसके अलावा वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 12 मई से लेकर 18 मई तक रद्द रहेगी, जबकि जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 13 से 19 मई तक रद्द रहेगी।

हावड़ा से दून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस 12 और 16 मई को रद्द रहेगी, जबकि देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस 13 और 17 मई को निरस्त रहेगी। हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन को 13, 14, 15 एवं 17 मई को लक्सर नहीं आएगी।

​वहीं हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 14, 15, 16 और 18 को हरिद्वार से नहीं चलेगी। इसके अलावा रुड़की से होकर जाने वाली पाटलीपुत्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी 14 और 17 मई को रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार एक सप्ताह तक चलने वाले कार्य से कई अन्य ट्रेनों का भी आवागमन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed