अगले एक हफ्ते नहीं चलेंगी 12 एक्सप्रेस ट्रेनें, इस वजह से हुईं रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से 12 मई से 19 मई तक विभिन्न कार्यों के लिए करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे रुड़की-लक्सर सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है।
लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर-जफराबाद मार्ग के दोहरीकरण के चलते रेलवे स्टेशन कोइरीपुर, हरपालगंज और कृष्णानगर में नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण रुड़की-लक्सर से होकर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के तहत रुड़की से होकर जाने वाली हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। इस कारण यह ट्रेन शुक्रवार को रुड़की नहीं आएगी।
ये ट्रेनें हुई रद्द
इसके अलावा वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 12 मई से लेकर 18 मई तक रद्द रहेगी, जबकि जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 13 से 19 मई तक रद्द रहेगी।
हावड़ा से दून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस 12 और 16 मई को रद्द रहेगी, जबकि देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस 13 और 17 मई को निरस्त रहेगी। हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन को 13, 14, 15 एवं 17 मई को लक्सर नहीं आएगी।
वहीं हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 14, 15, 16 और 18 को हरिद्वार से नहीं चलेगी। इसके अलावा रुड़की से होकर जाने वाली पाटलीपुत्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी 14 और 17 मई को रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार एक सप्ताह तक चलने वाले कार्य से कई अन्य ट्रेनों का भी आवागमन प्रभावित हो सकता है।