फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11.80 crore approved for development plans

Dehradun News: विकास योजनाओं के लिए 11.80 करोड़ की मंजूरी

Fri, 23 Jan 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
11.80 crore approved for development plans
विकास योजनाओं के लिए 11.80 करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुंभ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संपर्क मार्गों, सड़कों, स्थायी रैनबसेरों व विभिन्न विभागों के भवनों, पार्कों के निर्माण के लिए 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
कुंभ मेला के तहत हरिद्वार के बहादराबाद में चंडी देवी मंदिर विकास योजना में होने वाले निर्माण कार्य के लिए 3.53 करोड़ व मंदिर को जाने वाले सड़क निर्माण के लिए 2.19 करोड़ की स्वीकृति दी। पौड़ी जिले के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के तहत नगर पालिका दुगड्डा में निराश्रित व्यक्तियों के लिए स्थायी रैन बसेरा बनाने के लिए 70.55 लाख, चंपावत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा परिसर में पार्क के निर्माण के लिए 70.55 लाख व जिला कमांडे, होमगार्डस कार्यालय उत्तरकाशी के भवन निर्माण के लिए 2.74 करोड़ की मंजूरी दी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मूनाकोट विकासखंड के तहत ग्राम सभा घुर्चू में आंतरिक सीसी मार्ग व संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 96.39 लाख व घुर्चू गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed