दावानल में गढ़वाल के 1196.53 हेक्टेयर जंगल जलकर स्वाहा
- - आग की दहशत से घरों के बाहर निकल आए लोग
- - आग की लपटें हाइटेंशन लाइनों को छूने लगीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल मंडल में अब तक जंगलों में आग लगने की 680 घटनाएं हो चुकी है। इसमें 1196.53 हेक्टेयर वन जल चुके हैं। विभाग के अनुसार मंडल में गढ़वाल वृत्त के जंगलों में सबसे ज्यादा आग भड़की हुई है। इस वृत्त में सर्वाधिक 606.95 हेक्टेयर जंगल जले हैं।
इसके अलावा भागीरथी वृत्त में 261.95 हेक्टेयर, यमुना वृत्त में 126.45 हेक्टेयर, शिवालिक वृत्त में 193.18 हेक्टेयर वन आग की चपेट में आए हैं। वन विभाग के अनुसार, मंडल में 54.55 हेक्टेयर प्लांटेशन वाला वन क्षेत्र भी आग से जलकर राख हुआ है। इससे विभाग को 14.27 लाख का नुकसान हुआ है।
धू-धू कर जल रहे पौड़ी के समीपवर्ती जंगल
पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग, कल्जीखाल, कोट और खिर्सू ब्लाक के जंगलों में कई जगहों पर आग भड़की हुई है।
बुआखाल के समीप जंगलों में शनिवार की रात को अचानक आग भड़क गई। इससे कई लोगों की घास भी जल गई। आग की दहशत से कई लोग घर से बाहर निकल गए।
आग की लपटें बिजली की हाईटेंशन लाइन को छू रही थीं। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग, खिर्सू के कंपार्टमेंट तृतीय, कल्जीखाल, कोट, पोखड़ा, पाबौ ब्लाकों के जंगलों में कई जगहों पर आग लगी हुई है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि आग बुझाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने भी खिर्सू क्षेत्र में आग बुझानी शुरू कर दी है।