फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादूनः आरआईएमसी के मेधावियों ने लहराया परचम

देहरादूनः आरआईएमसी के मेधावियों ने लहराया परचम

Thu, 25 Apr 2019 09:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
देहरादूनः आरआईएमसी के मेधावियों ने लहराया परचम
प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में आयोजित 26वें ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैलेंज क्विज प्रतियोगिता ‘फेस्टिलिट - 2019’ में एक बार फिर आरआईएमसी के मेधावियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता की उपविजेता शेमफोर्ड स्कूल की टीम रही।

विज्ञापन


आरआईएमसी के कैडेटों ने 125 अंक अर्जित किए, जबकि शेमफोर्ड स्कूल की टीम 75 अंक ही हासिल कर सकी। आरआईएमसी प्रतियोगिता की आयोजक होने की वजह से टॉफी शेमफोर्ड स्कूल को दी गई । प्रतियोगिता में देश के 27 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें पाइनग्रोव स्कूल कसौली, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर, आरकेकेजीपीएस जोधपुर, वसंत वैली नई दिल्ली, सिंधिया कॉलेज ग्वालियर, एलएमजीसी लखनऊ, आरएमएस कॉलेज अजमेर, विनवर्ग एलन मसूरी और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीमें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले चरण में 27 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें से छह टीमें दूसरे चरण में पहुंची। अंतिम मुकाबला आरआईएमसी देहरादून और शेमफोर्ड स्कूल के बीच हुआ। प्रतियोगिता के दौरान सेना अस्पताल के कमान अधिकारी ब्रिगेडियर एके सूद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्नल अरुण ठाकुर, आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। क्विज मास्टर की भूमिका आर थेमिल सेल्वन, तैयब खातून और डॉ. श्याम ने निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed