{"_id":"5c6b1bfbbdec227363551bf0","slug":"11550523387-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खोले गए 111 क्रू स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खोले गए 111 क्रू स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खोले गए 111 क्रू स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। फायर सीजन शुरू होने के साथ ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सतर्क हो गए हैं। जंगलों में लगी आग पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसके लिए जिले में 111 क्रू स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। दूसरी ओर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान से सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कर हिदायत दी है कि जंगलों में आग लगने की घटना होने के साथ ही इसकी जानकारी तत्काल सभी अधिकारियों को दी जाए ताकि समय रहते कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जा सके।
प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाएं अचानक बढ़ जाती हैं। ऐसे में अब जबकि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो चुका है तो विभाग की ओर से सारे एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। आग पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसके लिए जिलेभर में 111 फायर क्रू स्टेशन खोले गए हैं। सभी फायर क्रू स्टेशनों पर पांच से लेकर सात कर्मचारियोें की तैनाती की गई है। आग लगने की जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही सभी क्रू स्टेशनों को दी जा सके। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वायरलेस मुुहैया कराने के साथ ही अन्य एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जंगलों को आग से बचाने के लिए वन क्षेत्रों में फायर लाइन बनाने के साथ ही आसपास के गांवोें के ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि जिला वनाग्नि प्रबंधन की बैठक कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।