फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकासनगर ने आस्था एकेडमी को हराया

विकासनगर ने आस्था एकेडमी को हराया

Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर ने आस्था एकेडमी को हराया
विकासनगर ने आस्था एकेडमी को हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 72वीं जिला क्रिकेट लीग में विकासनगर क्रिकेट एकेडमी ने आस्था क्रिकेट एकेडमी को और दून एसेज ने आईटीएम को एक विकेट से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रामराज क्रिकेट एकेडमी में विकासनगर और आस्था एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकासनगर की टीम ने 29.5 ओवर में पूरे विकेट खोकर 170 रन बनाए। मो. आशिक ने 49, विपिन तोमर व अमित नेगी ने 31-31 रनों की पारी खेली। आस्था के गेंदबाज दीपेंद्र व जीशान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आस्था एकेडमी की पूरी टीम केवल 65 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 105 रनों से हार गई। टीम के लिए दीपेंद्र के 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। 35 रन अतिरिक्त बने।
विज्ञापन

उधर, रेंजर्स मैदान पर दूसरे मैच में आईटीएम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 31.4 ओवर में 136 रन बनाए। आशीर्वाद रायल ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। दीपांशु ने 11 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। दून एसेज के लिए मोहित बिष्ट ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून एसेज की टीम ने मैच को एक शेष विकेट रहते जीत लिया। बल्लेबाज अक्षय भाटिया ने 51 व मोहित कुमार ने 30 रनों की पारी खेली। आईटीएम के लिए अपूर्व भट्ट ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंपायर से भिड़े खिलाड़ी
रेंजर्स मैदान पर दूसरे मुकाबले के 36वें ओवर में खिलाड़ी और एंपायर भिड़ गए। एंपायर ने आईटीएम के फील्डर को बाउंड्री से बाहर होने पर गेंद को नो बॉल करार दिया। इस पर खिलाड़ी व एंपायर के बीच बातचीत हुई। इस बीच दोनों बल्लेबाज पिच पर जाकर आपस में बात करने लगे। तभी आईटीएम के एक फील्डर ने गेंद विकेट पर मारकर रन आउट की अपील की। जिस पर एंपायर ने नॉटआउट दिया। जिस पर विवाद हो गया। इससे दस मिनट तक मैच रुका रहा। आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed