फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशे में धुत चालक ने दो वाहनों में मारी टक्कर

नशे में धुत चालक ने दो वाहनों में मारी टक्कर

Thu, 17 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत चालक ने दो वाहनों में मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। शराब के नशे में धुत्त एक स्कूल वैन चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में आईएमए के सामने दो दोपहिया वाहनों में टक्कर मार दी। इसमें एक स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी घायल हो गया। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवक को भी काफी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान स्कूटर सवार अंकित कुमार (पुत्र रामकिशन निवासी सुद्धोवाला) के रूप में हुई है। जबकि उसके पीछे अभिषेक निवासी सुद्धोवाला घायल हुआ है। उसका इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में बाइक सवार युवक शम्मी जायसवाल (निवासी पौंधा) भी घायल हुआ है। हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे आईएमए के सामने हुआ है। वैन चालक प्रेमनगर की ओर से तेजी से आ रहा था। आईएमए के सामने जैसे ही ग्रीन सिग्नल आया नशे में धुत्त वैन चालक दीपक जल्दी निकलने के चक्कर में गलत साइड निकल गया। उसके बाद उसने सामने से आ रहे दो दो पहिया वाहनों में टक्कर मार दी। आरोपी चालक दीपक को पकड़ लिया गया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो बाइकसवार घायल
देहरादून। मंडी चौक के पास बुधवार रात एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइकसवार दोनों युवक घायल हो गया। चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र ने बताया कि दोनों घायलों को पुलिस कर्मचारियों की मदद से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जबकि कार चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही इसके कागजों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed