{"_id":"5beb38c5bdec22693257c325","slug":"11542142149-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र, अभी इंटरनेट नहीं एम्स एमबीबीएस के लिए कल से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र, अभी इंटरनेट नहीं एम्स एमबीबीएस के लिए कल से करें आवेदन
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा के लिए 15 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे। एम्स ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहली बार एम्स के लिए दो चरणों में आवेदन प्रक्रिया संपन्न होगी।
एम्स ने इस साल से पंजीकरण का प्रारूप बदल दिया है। पहले बेसिक पंजीकरण होगा। इसके बाद मुख्य पंजीकरण होगा। पहले चरण के बेसिक पंजीकरण 15 नवंबर से 21 दिसंबर तक होंगे। दूसरे चरण के अंतिम पंजीकरण 29 जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 के बीच किए जाएंगे। वेबसाइट पर प्रवेशपत्र 15 मई को जारी किए जाएंगे। इसके बाद 25 और 26 मई 2019 को दो पालियों में एम्स की प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। सीटों समेत अन्य जानकारी 28 जनवरी को जारी की जाएगी।
यह पात्रता जरूरी
आवेदक के 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए यह क्राइटेरिया 50 प्रतिशत अंकों का है। साथ ही 12वीं में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ पास की होनी चाहिए।
विज्ञापन
यहां कराएं पंजीकरण : www.aiimsexams.org