फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 तक उपलब् ध कराए जाएंगे पोस्टल बैलेट

12 तक उपलब् ध कराए जाएंगे पोस्टल बैलेट

Tue, 06 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
12 तक उपलब्
ध कराए जाएंगे पोस्टल बैलेट
12 तक उपलब्ध कराए जाएंगे पोस्टल बैलेट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में तैनात रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पोस्टल बैलेट 12 नवंबर तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रेंजर्स कॉलेज से सभी आरओ को पोस्टल बैलेट दिए जाएंगे।
सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की पोस्टल बैलेट वितरण एवं प्राप्ति को लेकर बैठक हुई। बैठक में जीएस रावत ने कहा कि 12 नवंबर तक आरओ संबंधित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराएंगे। आवेदकों से बैलेट 17 नवंबर तक स्वीकार कर लिए जाएंगे। रेंजर्स कॉलेज से सभी आरओ को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने आरओ को मतदेय स्थलों का रेंडम निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करने को कहा। बताया कि मतदान कार्मिकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के जरिये से भुगतान किया जाएगा। बताया आरओ को नौ नवंबर को मतपेटियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि जिस मतदाता द्वारा प्रपत्र-9 प्रस्तुत किया जाएगा, उसे ही पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे। बताया कि पोस्टल बैलेट 50-50 की बंडलिंग में तैयार किए गए हैं। इन्हें इसी आधार पर बांटा जाएगा। बताया कि डिस्पैच सामग्री के लिए रैंजर्स कॉलेज में काउंटर लगाए जाएंगे। हर काउंटर से अलग-अलग तरह की सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी तरह संग्रह केंद्र पर भी निर्वाचन सामग्रियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट प्रदीप पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम देहरादून अरविंद पांडेय, रिटर्निंग अधिकारी ऋषिकेश एसएम सेमवाल, रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला कुसुम चौहान, मसूरी मीनाक्षी पटवाल, विकासनगर एवं हरबर्टपुर प्रभारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों से संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे।

--
दूसरे चरण का मतदान प्रशिक्षण नौ से
देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान प्रशिक्षण 9 से 12 नवंबर तक ओएनजीसी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसके अलावा 13 एवं 14 नवंबर को मतगणना कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed