{"_id":"5be0aa5cbdec2269960bbc65","slug":"11541450332-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: ड्राई फ्रूट्स स्वाद भी सेहत भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली: ड्राई फ्रूट्स स्वाद भी सेहत भी
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। दिवाली और मिठाई का रिश्ता भले ही अधिक मिठास लिए हुए हैं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स इस बार इसे कड़ी टक्कर दे रहा है। सेहत के साथ, शुगर फ्री की चाह और ताजगी के साथ ज्यादा समय तक संजोकर रखे जाने जैसी खूबियों के चलते शहरी इस बार ड्राई फ्रूट्स को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। तभी नामीगिरामी कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय कंपनियों ने भी आकर्षक पैक में ड्राई फ्रूट्स के पैकेट बाजार में उतारे हैं।
ड्राई फ्रूट्स की चाहत रखने वालों को इस बार बाजार में मेवों को खूबसूरती से पेश किए जाने का अंदाज भी लुभा रहा है। नामीगिरामी कंपनियों ने आकर्षक ज्वैलरी ट्रे पैक, बांस की बनी कश्मीरी टोकरियों के अलावा कलशनुमा पैक में ड्राईफ्रूट़्स के उपहार बाजार में उतार कर मिठाई कारोबारियों को कड़ी टक्कर दी है। इन आकर्षक पैक में चांदी के वर्क में लिपटा नारियल मंगल और मिठास का अनूठा संगम पेश कर रहा है। दिवाली पर उपहार देने के लिए लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राहक कहीं दूर न चला जाए इसके लिए ड्राईफूट्स के पैक के साथ विशेष ऑफर भी है। एक किलोग्राम काजू या फिर अलग-अलग प्रकार के मेवों की इतनी ही खरीद पर भी सौ ग्राम किशमिश बतौर गिफ्ट फ्री दी जा रही है।
ड्राईफ्रूट्स के कारोबारी सुरेश की मानें तो गिफ्ट पैक के लिए लोग मिठाइयों पर ड्राई फ्रूट्स को तरजीह दे रहे हैं। क्योंकि तुलनात्मक रूप से इसे अधिक दिनों तक उपयोग में लाया जा सकता है। कारोबारी सुनील का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स तेजी से लोगों की पसंद में शामिल हुआ है। जहां तक कीमत का सवाल है तो बाजार में आकर्षक ज्वेलरी ट्रै पैक 300 से लेकर 1000 रुपये, कश्मीरी टोकरियों में 250 से 2000 रुपये, नारियल संग कलश 300 से लेकर 1000 रुपये और साधारण डिब्बा 150 से 1000 रुपये में उपलब्ध है।