फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उतराखंड को पांच पदक

नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उतराखंड को पांच पदक

Thu, 11 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उतराखंड को पांच पदक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीबीएसई की नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के निशानेबाजों ने दो स्वर्ण समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 12 निशानेबाजों का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
बुधवार को स्कूल में प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अंजली चमोला ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। अंजली ने अंडर-14 एयर पिस्टल व्यक्तिगत बालिका स्पर्द्धा में स्वर्ण जीता। साथ ही अंजली चमोला, गौरी चौहान और खुशी बिष्ट की टीम ने अंडर-14 एयर पिस्टल बालिका वर्ग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-17 एयर पिस्टल बालक वर्ग में विनीत बलूनी, गोपेश रावत और अंशुमन की टीम ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 एयर रायफल बालक वर्ग में दिव्यांशु कपरवाण, आर्यन डोभाल और देव थापा की तिकड़ी ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-17 एयर रायफल बालिका वर्ग में प्रियांशी रावत, निधि उनियाल और सृष्टि रावत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि सभी निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता पंजाब के गोविंदगढ़ में ओपीबीएम स्कूल में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य अलका राणा, कविलास नेगी, गिरीश चमोली समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed