{"_id":"5b4d014b4f1c1b4b748b54a6","slug":"11531773259-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो -- रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो -- रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि शाम के वक्त कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही। इससे मौसम काफी खुशनुमा रहा। कई इलाकों में लगातार डेढ़ से दो घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ और बारिश थम गई। वहीं 10 बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर बादलों का रुख बदला और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। वहीं बारिश के चलते शहर के स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मुख्य सड़कों पर भी जलभराव होने के कारण ज्यादातर सड़कों पर यातायात रेंग-रेंगकर चलता रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि शहर में एक से दो दौर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
--
तापमान
अधिकतम- 34
न्यूनतम- 25
--
सूर्योदय- सुबह 5:27 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:21 बजे