फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समृद्धि एवं गौरवशाली है जैन धर्म का इतिहास : नरेश चंद

समृद्धि एवं गौरवशाली है जैन धर्म का इतिहास : नरेश चंद

Mon, 04 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
समृद्धि एवं गौरवशाली है जैन धर्म का इतिहास : नरेश चंद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जैन धर्म अनादि और अनंत है। जैन धर्म का इतिहास भी बेहद गौरवशाली है। इतिहास के प्रत्येक काल में कोई न कोई शासक जैन धर्म का रहा है। यह बातें रविवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय कार्यकारिणी की ओर से गांधी रोड स्थित जैन मिलन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहीं।

भारतीय जैन मिलन समाज के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद जैन ने कहा कि यह वर्ष ‘जैन गौरव स्मृति वर्ष’ घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। इतिहास गवाह है कि राजा खारवेल, राजा चामुंड राय, राजा संप्रति जैन, दानवीर भामाशाह और गांधी जी को प्रेरणा देने वाले प्रमुख समाजसेवी रायचंद जैन ही थे। देश के महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई भी जैन थे। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों को भूल जाता है वह समाज और परिवार पूरी तरह नष्ट हो जाता है। इस दौरान उन्होंने देश में जैनियों की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। ऐसे में जैन समाज को एक सूत्र में बांधकर मजबूती का संकल्प लेना होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अजय ने पदाधिकारियों की कर्तव्यों और दायित्व बताए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार जैन ने जैन एकता पर जोर दिया और सभी शाखाओं से जैन गौरव स्मृति वर्ष में बढ़ चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैन मिलन महिला एकता से जुड़ी महिलाओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार, संदीप जैन, वीना जैन, शिल्पा जैन, मनोज जैन, सुधीर जैन, अलका जैन, शेफाली, गोपाल सिंघल, अंजू जैन, राहुल जैन समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed