फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनबीई ने गिराई नीट पीजी की कटऑफ

एनबीई ने गिराई नीट पीजी की कटऑफ

Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एनबीई ने गिराई नीट पीजी की कटऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

देशभर में मेडिकल पीजी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा नीट पीजी की कटऑफ नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने गिरा दी है। सामान्य की कटऑफ में सीधे 15 परसेंटाइल की गिरावट की गई है। अब 35 परसेंटाइल वाले छात्र भी नीट की काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। प्रदेश में नीट की काउंसिलिंग करा रही एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने सभी कॉलेजों और छात्रों के लिए यह सूचना जारी की है।
नीट पीजी का रिजल्ट 23 जनवरी 2018 को जारी किया गया था। इसके आधार पर उत्तराखंड में नीट पीजी की काउंसिलिंग चल रही है। इस बीच सोमवार को मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एनबीई के निर्देशों के तहत कटऑफ डाउन कर दी। अब सामान्य की कटऑफ 50 के बजाए 35 परसेंटाइल, एससी, एसटी एवं ओबीसी की कटऑफ 40 के बजाए 25 परसेंटाइल और दिव्यांग की कटऑफ 45 के बजाए 30 परसेंटाइल होगी। यह परसेंटाइल 1200 अंकों में से है। पहले सामान्य वर्ग के 1200 में से 321 अंक पाने वाले छात्र कटऑफ में थे, जबकि अब 262 अंकों पर भी काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, एससी, एसटी, ओबीसी के 1200 में से 281 अंक वालों को मौका मिला था, जो अब 225 अंकों पर मिलेगा। दिव्यांग श्रेणी में पहले 1200 में से 300 अंकों तक के अभ्यर्थियों को मौका मिला था, जो क्राइटेरिया अब 244 अंक हो गया है। उत्तराखंड में दूसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत आवंटित सीटों पर तीन मई तक दाखिले होंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए सात-आठ मई को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मॉपअप राउंड होगा। इसमें नए कटऑफ क्राइटेरिया वाले छात्र शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed