फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेईई मेन में होनहारों ने फहराया मेधा का परचम

जेईई मेन में होनहारों ने फहराया मेधा का परचम

Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन में होनहारों ने फहराया मेधा का परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 17 ट्रिपल आईटी और 17 जीएफआईटी सहित देशभर के तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित इंजीनियरिंग के ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में होनहारों ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल ज्यादा होनहारों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए शीर्ष 2.24 लाख में जगह बनाई है।

सोमवार को सुबह से ही छात्रों को जेईई मेन परिणाम का इंतजार था। सुबह 11 बजे परिणाम आना था, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे परिणाम जारी हुआ। रिजल्ट आया तो कटऑफ डाउन होने से जेईई एडवांस के लिए चयनित होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ गई। प्रदेशभर से कई हजार छात्र-छात्राओं को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का टिकट मिला है। इस साल हालांकि कटऑफ बीते छह वर्षों में सबसे नीचे गई है। इस वर्ष सामान्य की कटऑफ 74, ओबीसी की कटऑफ 45, एससी की कटऑफ 29 और एसटी की कटऑफ 24 अंक रही। दिव्यांग अभ्यर्थियों की कटऑफ तो आश्चर्यजनक रूप से -35 चली गई है। देर रात तक प्रदेशभर से नतीजे आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

--
देर शाम तक के होनहार
छात्र का नाम अंक
अक्षत विजय 256
वैभव नारायण 228
मार्तंड दूबे 226
रोहित गर्ग 220
तनुज अग्रवाल 214
अंकित कुमार 209
सौम्या रावत 203
(देर रात तक सामने आए परिणामों के आधार पर।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed