फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार के खिलाफ उतरे बुकसेलर

सरकार के खिलाफ उतरे बुकसेलर

Tue, 13 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ उतरे बुकसेलर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के विद्यालयों में एनसीईआरटी और एससीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ बुकसेलर्स ने सोमवार को गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुस्तकें लागू किए जाने के निर्णय के पीछे बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं को नुकसान होगा।

गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जबरन यह फैसला थोप रही है। बुक सेलर्स ने कहा कि एससीईआरटी की पुस्तकें खासी महंगी भी है। वहीं, एनसीईआरटी कई विषयों की पुस्तकें नहीं छापता है। हमें प्राइवेट पुस्तकें बेचने से रोका जा रहा है। वहीं, व्यापारी नेता विपिन नागलिया और उमेश अग्रवाल ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में दून बुकसेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र चांदना, रविंद्र बड़ोनी, राजेंद्र बहुगुणा, पब्लिशर एसोसिएशन के अध्यक्ष बचन सिंह पंवार, कमल उनियाल, कमल नैनवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed