फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज रूट देखकर घर से निकलें

आज रूट देखकर घर से निकलें

Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आज रूट देखकर घर से निकलें
आज रूट देखकर घर से निकलें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर में बृहस्पतिवार को निकलने वाली नगर परिक्रमा शोभायात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परिक्रमा के दौरान लोग वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर सकते हैं।

ये रहेगी यातायात व्यवस्था
- सहारनपुर चौक से झंडा साहिब की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
- दरबार साहिब से शोभायात्रा का प्रारंभ होने पर बल्लीवाला से आने वाले वाहन मालवीय रोड होते हुए पंजाब भूसा कट से सहारनपुर चौक की ओर जाएंगे।
- शोभायात्रा पुरुषोत्तम चौक से एसजीआरआर की ओर पूर्ण रूप से जाने पर यातायात सामान्य चलेगा।
- जब शोभायात्रा तिलक रोड से चकराता रोड में प्रवेश करने पर शनि मंदिर तिराहा बिंदाल, बिंदाल चौकी तिराहा और बिंदाल पुल से संपूर्ण वाहनों को कैंट और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- शोभायात्रा घंटाघर पहुंचने से पहले यूकेलिप्टस चौक, ओरिएंट चौक और दर्शनलाल चौक से संपूर्ण वाहनों को डायवर्ट कर घंटाघर की ओर आने से प्रतिबंधित किया जाएगा। इस दौरान कनक चौक से ओरिएंट चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभायात्रा पल्टन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
- शोभायात्रा लक्खीबाग कट में प्रवेश होने पर यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा।
- शोभायात्रा के गऊघाट कट पास करने पर रेलवे गेट से आने वाले वाहनों को गऊघाट होते हुए भंडारी बाग की ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक की ओर जाने पर पंजाब भूसा कट, निरंजनपुर मंडी और लालपुल से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा सहारनपुर चौक से आगे जाने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।


परिक्रमा क्षेत्र आठ सेक्टर में विभाजित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- सीओ कोतवाली को सौंपी गई सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
दरबार साहिब की बृहस्पतिवार को निकलने वाली ऐतिहासिक नगर परिक्रमा शोभायात्रा को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमा क्षेत्र को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। इसकी सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ कोतवाली को सौंपी गई है।

परिक्रमा मार्ग को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सेक्टर एक में सहारनपुर चौक से नित्यानंद स्वामी आवास कट तक का क्षेत्र, सेक्टर दो में नित्यानंद स्वामी आवास कट से सिंदूरी हनुमान मंदिर तक का क्षेत्र, सेक्टर तीन में सिंदूरी हनुमान मंदिर से बिंदाल तिराहे तक, सेक्टर चार में बिंदाल तिराहे से नटराज सिनेमा हॉल, सेक्टर पांच में नटराज सिनेमा हॉल से प्रभात सिनेमा हॉल, सेक्टर छह में प्रभात सिनेमा से घंटाघर चौक, सेक्टर सात में लक्खीबाग से गऊघाट तक और सेक्टर आठ में समाधि स्थल से दरबार साहिब तक के क्षेत्र को विभाजित किया गया है। सीओ कोतवाली के नेतृत्व में इसकी सुरक्षा-व्यवस्था में एक इंस्पेक्टर, 14 एसआई, 56 कांस्टेबल और दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed