फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -परिसीमन के फेर में अटके वार्डों के विकास कार्य

-परिसीमन के फेर में अटके वार्डों के विकास कार्य

Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
-परिसीमन के फेर में अटके वार्डों के विकास कार्य
परिसीमन के फेर में अटके वार्डों के विकास कार्य
विज्ञापन

देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
अगले वर्ष अप्रैल में संभावित नगर निगम के चुनाव का असर वार्डों में भी साफ देखने को मिल रहा है। पार्षदों की निगाहें परिसीमन पर टिकी हैं। इसके चलते पार्षदोें ने अपने वार्डों में अभी तक विकास कार्य भी शुरू नहीं कराया है। उन्हें इस बात का डर है कि परिसीमन के बाद उनके वार्ड का भूगोल बदल न जाए। यही कारण है कि 25 लाख की धनराशि जारी होने के बावजूद अधिकतर वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हौ सके हैं।
मेयर विनोद चमोली ने वार्डों में विकास कार्यों के लिए करीब दो महीने पहले हर वार्ड को 25-25 लाख रुपये की धनराशि जारी की थी, लेकिन 60 के सापेक्ष अभी केवल हाथीबड़कला, किशननगर, बसंत विहार समेत कुछ ही वार्डों में कार्य शुरू हुआ है। इसकी वजह वार्डों का नए सिरे से किया जाने वाला परिसीमन बताया जा रहा है। पार्षदों को डर है कि कहीं परिसीमन के बाद उनका वार्ड हाथ से न निकल जाए। ऐसे में वह विकास कार्य कराने से बच रहे हैं। बहरहाल पार्षदों की इस गणित का खामियाजा वार्ड के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्डों को 35 करोड़ देने का मामला भी लटका
बीते आठ नवंबर को मेयर विनोद चमोली ने विकास कार्यों के लिए सभी वार्डों को 50 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया था। इसके तहत 15 करोड़ रुपये वार्डों को आवंटित भी कर दिए गए। इसके बावजूद वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात से आठ हजार आबादी का होगा वार्ड
नायब तहसीलदार नरेशचंद्र नौटियाल के मुताबिक वर्तमान में अधिकतर वार्डों की आबादी करीब 10 हजार या इससे ज्यादा है। सीमा विस्तार के तहत 72 नए गांव शामिल हो जाएंगे। इसे देखते हुए एक वार्ड की आबादी साढ़े सात से आठ हजार रखी जाएगी।
----
नगर निगम की ओर से हर वार्ड को 25-25 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। विकास कार्य को लेकर पार्षदों को खुद सक्रिय होना होगा।
- विनोद चमोली, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed