फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योगमय होगी धर्मनगरी

योगमय होगी धर्मनगरी

Tue, 20 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
योगमय होगी धर्मनगरी
हरिद्वार।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मनगरी पर भी योग का रंग चढ़ने जा रहा है। हरिद्वार में योग दिवस पर चप्पे चप्पे पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन और भाजपा की ओर से प्रेमनगर आश्रम में विशाल योग शिविर का आयोजन होगा। बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ सहित तमाम सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से जगह जगह शिविर लगाते हुए योगाभ्यास कराया जाएगा। कुल मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मनगरी को योगमय करने की तैयारी है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करना यूं तो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार के लिए यह दिवस खास मायने रखता है। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को विश्व पटल पर ले जाने का अभियान हरिद्वार से ही शुरू किया। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। बहरहाल देश दुनिया की तरह हरिद्वार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भरपूर उल्लास है। बुधवार को मध्य हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में जिला प्रशासन और भाजपा की ओर से विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अलकनंदा होटल गंगा तट पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां शांतिकुंज के डा. सुधांशु वर्मा और आनंद मोहन योग कराएंगे। नेहरू युवा केंद्र में सुबह सात बजे से शुरू होने वाले ोग कार्यक्रम में तमाम युवा मंडलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

केंद्र के युवा समन्वयक दिनेश उपाध्याय ने यह जानकारी दी। श्री गणेश गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से शिवडेल स्कूल कनखल में सुबह छह बजे से योग शिविर आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि दिनेश वालिया, योगाचार्य जितेंद्र रघुवंशी, राम बाबू कुशवाहा, वंश नारायण राय, विनीत मिश्रा आदि ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इनके अलावा शहर और देहात में तमाम योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed