फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   द्रोणनगरी के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

द्रोणनगरी के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
द्रोणनगरी के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
द्रोणनगरी के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। द्रोणनगरी में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान कवच एवं सुंदर कांड का पाठ कर पवनपुत्र को नमन किया। कुछ भक्तों ने अपने आराध्य देवता हनुमान जी के लिए उपवास भी किया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ हनुमान जी को चोला अर्पण कर भोग लगाया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगने लगा था, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिरोें में जय श्रीराम व बजरंगी के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।

--------------
बजरंग बली को चढ़ाया सोने का चोला
देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव में सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम, झाझरा में हनुमान जी का अभिषेक कर उन्हें सोने का चोला चढ़ाया गया। वहीं हनुमान जी को सवा ग्यारह मन के लड्डू व 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने के साथ सिंदूरी रंग और पुष्प अर्पित किए गए। आचार्य मनोज नौटियाल के सानिध्य में सुंदर कांड, संकटमोचन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विकासनगर विधायक सहदेव पुंडीर, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता की ओर से भगवान को सवा 11 मन लड्डू का भोग लगाया गया। पंडित अशोक कृष्ण शास्त्री, कन्हैया चमोली, मंजीत नेगी ने महाभिषेक संपन्न किया।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा। सड़क किनारे लगी भक्तों की लंबी लाइन की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। मंदिर समिति की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, मंदिर के संरक्षक के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष एनडी भट्ट, सचिव अजय गोयल, अक्षय नागलिया, रणधीर वर्मा, गौरव रावत, विरेंद्र नेगी, वरुण रावत, हरीश टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जन्मोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालुु
देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव में सिद्धपीठ सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में राम भजनों पर भक्त झूम उठे। मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण प्रसाद ने सुबह पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया। इस मौके पर हनुमान जी को 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। शाम को मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, जगन्नाथ दुआ, बॉबी भाटिया, रिंकू भाटिया आदि मौजूद रहे।
डीएल रोड स्थित शिव मंदिर में भव्य राम दरबार की स्थापना की गई। साथ ही महिला भजन मंडली की ओर से राम भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, सोनिया आनंद, अरविंद आनंद, सुमन, प्रेमा भंडारी, गीता, कंचन साहनी, अंजू आदि मौजूद रहे।
किशनपुर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया गया। सुबह मंदिर के पुजारी ने भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को भजन कीर्तन में महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कर्नल एमएस क्षेत्री, रामकुमार चक्रवर्ती, जसवंत सिंह रावत, सतेंद्र क्षेत्री, ललिता रावत, पार्वती रावत, ममता पांडेय, अलका खत्री, नीता क्षेत्री, बंटी शाही, प्रेम सिंह बिष्ट, वंदना बिष्ट, रुपेश थापा, राजीव थापा, केके चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह शनि मंदिर में भगवान हनुमान का विशेष शृंगार कर महाभिषेक किया गया।
पंचमुखी सिंदूरिया हनुमान जी को चांदी का चोला अर्पण किया गया। साथ ही सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ, राम नाम की माला का जाप किया गया। इस अवसर दिगंबर दिनेश पुरी, सुनील गोयल, नवीन गुप्ता, राजेंद्र आनंद, ललित ओझा, नरेंद्र ठाकुर, दिलीप सैनी, विक्की गोयल आदि मौजूद रहे।
वहीं पंडित सुभाष जोशी ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। हनुमान जनमोत्सव के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से शत्रु पर विजय पाने के साथ ही भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं।

---------
संगीतमय सुंदर कांड पर झूमे श्रद्धालु
देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव में गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर में संगीतमय सुंदरकांड पर श्रद्धालु झूम उठे। सुबह विधि विधान से हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन किया गया। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह मंदिर में हनुमान जी स्नान कराकर सिंदूर व चोला चढ़ाया गया। जिसके बाद पंडित कमल जोशी ने संगीतमयी सुंदर कांड किया। शाम को हनुमान जी की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, राम सेवक शर्मा, रविकांत शर्मा, पंडित जनार्दन नौटियाल, पंडित भरत जोशी, पंडित संदीप बिजल्वाण, पंडित नरेंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed