फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाएगी ‘प्रयोजनमूलक’

सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाएगी ‘प्रयोजनमूलक’

Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाएगी ‘प्रयोजनमूलक’
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड शोध संस्थान एवं नवाभिव्यक्ति साहित्य संस्था की ओर से रविवार को परेड ग्राउंड स्थिति हिंदी भवन में दो पुस्तकें ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ व ‘लंदन से लॉस एंजिल्स’ का विमोचन किया गया। दोनों पुस्तकें संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुनिराम सकलानी ‘मुनींद्र’ ने लिखी हैं।

हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी न दीप जलाकर किया। इसके बाद सदस्य उमा जोशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी है और लंदन से लॉस एंजिल्स’ सात देशों में भारतीय संस्कृति व हिंदी भाषा की विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्य अतिथि जगूड़ी ने कहा कि डॉ. मुनींद्र ने यह पुस्तकें लिखकर हिंदी की महत्वपूर्ण सेवा की है। से.नि. आईपीएस चमन लाल प्रदयोत ने कहा कि दोनों पुस्तकें हिंदी साहित्य में मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर डोली डबराल, रोशन धस्माना, योगेश बहुगुणा, भदसेन नेगी, प्रेम, डॉ. प्रभाकर उनियाल, विनोद उनियाल, कुसुम रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed