फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   112 साल पुरानी गैलोगी जलविद्युत परियोजना से रिकार्ड बिजली उत्पादन

112 साल पुरानी गैलोगी जलविद्युत परियोजना से रिकार्ड बिजली उत्पादन

Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
112 साल पुरानी गैलोगी जलविद्युत परियोजना से रिकार्ड बिजली उत्पादन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड की 112 साल पुरानी गैलोगी जलविद्युत परियोजना ने रिकार्ड बिजली उत्पादन किया है। वर्ष 2018-19 में गैलोगी विद्युतगृह ने वार्षिक लक्ष्य 5.78 मिलियन यूनिट को 21 मार्च को हासिल कर लिया है।
यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने बताया कि आधुनिकीकरण से पहले गैलोगी विद्युत गृह का औसत वार्षिक उत्पादन 3.5 मिलियन यूनिट था जो कि अब बढ़कर छह मिलियन यूनिट हो गया है। जलविद्युत परियोजना द्वारा 21 मार्च तक 5.833 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है जो अपने आप में रिकार्ड है।
विज्ञापन

बता दें, मसूरी के पास भट्टफॉल एवं क्यारकुली गाड़ पर स्थित गैलोगी जलविद्युत परियोजना से वर्ष 1907 में बिजली उत्पादन शुरू किया गया। 112 साल भी परियोजना से रिकार्ड बिजली उत्पादन बड़ी उपलब्धि है। वहीं गैलोगी जलविद्युत परियोजना के साथ ही स्थापित चंबा जलविद्युत परियोजना (हिमाचल प्रदेश), दार्जिलिंग जलविद्युत परियोजना (पश्चिम बंगाल) तथा मैसूर जलविद्युत परियोजना (कर्नाटक) बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed