{"_id":"5c8416bfbdec221447631b8b","slug":"111552160447-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 एलटी शिक्षकों को सुगम में ही मिलेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 एलटी शिक्षकों को सुगम में ही मिलेगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
54 एलटी शिक्षकों को सुगम में ही मिलेगी तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हाल ही में नौकरी के लिए चयनित होने के बावजूद दुर्गम में पद रिक्त न होने के चलते नियुक्ति पाने से छूटे 54 एलटी शिक्षकों को सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में ही तैनाती मिलेगी। तबादला समिति की सिफारिश पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें फिलहाल सुगम में ही तैनाती देने के निर्णय पर सहमति व्यक्त की है।
राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक नौकरी लगने के बाद किसी भी कर्मचारी को पहली पोस्टिंग दुर्गम क्षेत्र में दी जाती है। शिक्षा विभाग ने कुछ समय पूर्व एलटी शिक्षकों की भर्ती की थी। इनमें से ज्यादातर को तो नियुक्ति मिल गई लेकिन करीब 54 शिक्षण दो माह से भटक रहे थे। दरअसल दुर्गम के विद्यालयों में उनके पद रिक्त नहीं थे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इसे विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य तबादला समिति के सामने यह मामला रखा।
बोर्ड परीक्षा और लोकसभा चुनाव की संभावना को देखते हुए तबादला समिति ने सभी 54 शिक्षकों को फिलहाल सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती देने के निर्देश दिए। परीक्षा व चुनाव के बाद दुर्गम क्षेत्र की सेवा पूरी कर चुके तबादले के पात्र शिक्षकों को सुगम में लाकर इन 54 शिक्षकों को उनके स्थान पर भेजा जाएगा। सचिव (शिक्षा) आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अगले कुछ दिनों में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव के बाद दुर्गम में रिक्त पदों पर तैनाती दी जाएगी।