{"_id":"5c759aefbdec22128b55a42c","slug":"111551211247-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की महारैली 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की महारैली 12 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त किए जाने, वर्षों से कार्यरत मेट व बेलदारों का समायोजन विभागीय संविदा एवं सरकारी एजेंसी के माध्यम से किए जाने, समान कार्य,समान वेतन दिए जाने जैसी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने आंदोलन का एलान किया है। मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन के अनुसार 12 मार्च को महारैली आयोजित की जाएगी।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र सिंह व प्रांतीय महामंत्री रामकुमार ने कहा कि ठेकेदारों के द्वारा बेलदार कर्मचारियों की उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगायी जाय। सभी आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के वेतन से पूर्व में पीएफ , ईएसआई मद में काटी गई धनराशि का भुगतान संबंधित कर्मचारियों को कराया जाए। विभाग से विभिन्न खंडों से हटाए गए बेलदारों को पुन: कार्य पर लिया जाए। विभाग के अंतर्गत कार्यरत मेट व बेलदारों को समान रूप से न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के साथ ही पीएफ , ईएसआई की सुविधा दी जाए। यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल 12 मार्च को महारैली निकाली जाएगी।