{"_id":"5c744badbdec2273a924a3e4","slug":"111551125421-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अप्रैल तक पूरी करें चार धाम यात्रा की तैयारियां : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अप्रैल तक पूरी करें चार धाम यात्रा की तैयारियां : मंडलायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अप्रैल तक पूरी करें चार धाम यात्रा की तैयारियां : मंडलायुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। चार धाम यात्रा के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की। उन्होंने जिलाधिकारियोें को हिदायत दी कि चार धाम यात्रा तैयारियाें को हर हाल में 30 अप्र्रैल तक पूरा कर लिया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा लिंक मार्गों का निर्माण कार्य समय रहते पूरा कराया जाए। तैयारियों में लापरवाही न हो इसके लिए उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर मानीटरिंग कराई जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि हादसों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए और सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाए जाएं। चार धाम यात्रा मार्गों में स्थित होटलों एवं अन्य स्थानों पर हेल्पलाइन डिस्पले होने के साथ ही शिकायत पेटिकाएं भी लगाई जाएं। यात्रा के दौरान यात्रियों को नकदी की कमी न हो, इसके लिए बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। यात्रा मार्ग की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेसबुक के जरिये व्यापक प्रचार किया जाए।
मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग के अफसरोें को हिदायत दी कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि चार धाम यात्रा मार्ग पर कोई भी वाहन ओवरलोडिंग न कर सके। ग्रीन कार्ड आदि निर्धारित स्थानों पर कराएं ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानियां न हो। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि 11 मार्च को ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के लिए विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
इस दौरान उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने चार धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी मंडलायुक्त को दी। वीडियो कांफ्र्रेंसिंग के दौरान एसएसपी निवेदिता कुकरेती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी डीसी पठोई समेत तमाम विभागाें के अधिकारी उपस्थित थे।