फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने की साजिश

देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने की साजिश

Thu, 31 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए न केवल केंद्र सरकार बल्कि देश में कई संस्थाएं और संगठन भी सक्रिय हैं।
बुधवार को नगर निगम के टाउनहॉल में माकपा उत्तराखंड के ‘घृणा की राजनीति’ विषय पर आयोजित सेमिनार में माकपा राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि कभी वर्ष 1920 के दशक में यह सवाल उठा था कि आजाद हिंदुस्तान का चरित्र क्या होगा। तब एक वर्ग ने धर्म के आधार पर द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत को लागू करने की वकालत की थी। उसी का दुष्परिणाम बंटवारे के रूप में दिखा। पाकिस्तान इस्लामिक देश बन गया। लेकिन, एक वर्ग की हिंदू राष्ट्र की इच्छा दबी रह गई। वह अब उसी सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में संवैधानिक संस्थाओं को एक-एक कर कमजोर किया जा रहा है। येचुरी ने कहा कि कौरवों को भी इस बात का अहंकार था कि हम 100 हैं। पांच पांडव हमारा क्या बिगाड़ लेंगे, लेकिन उनका क्या हश्र हुआ, यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कौरवों में दुर्योधन और दु:शासन के अलावा आपको आज कितने लोगों के नाम याद हैं। बार-बार यह बात कही जा रही है कि मोदी का विकल्प नहीं है। जब वाजपेयी पीएम थे, तब भी यही बात कही गई, पर उनके बाद मनमोहन सिंह ने दस साल सरकार चलाई। आरक्षण यदि लागू करना ही है तो निजी क्षेत्र को भी इसके दायरे में लिया जाए। कार्यक्रम के बाद कांवली रोड पर येचुरी ने माकपा के प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता बची राम कंसवाल, प्रांतीय सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, भाकपा के प्रांतीय सचिव समर भंडारी, सीटू के जिला महामंत्री लेखराज आदि मौजूद रहे।


अब होंगी चुनावी घोषणाएं
केंद्र सरकार पर चुटकी लेते सीताराम येचुरी ने कहा कि चुनाव नजदीक देख अब कुछ नए जुमले तलाशे जाएंगे। पांच साल सत्ता में रहते हुए राम मंदिर पर सभी मंत्री चुप रहे और अब फि र वही राग अलाप रहे हैं। वह मंदिर बनाना नहीं, बल्कि इसे भुनाना चाहते हैं। माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य बीजू कृष्णन ने कहा कि यह वक्त हिंदू-मुस्लिम के विवाद में पड़ने की बजाय देश की प्रगति के ब्लू प्रिंट पर काम करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed