फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पावर ट्रांसमिशन में भारी पूंजी निवेश की तैयारी

पावर ट्रांसमिशन में भारी पूंजी निवेश की तैयारी

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पावर ट्रांसमिशन में भारी पूंजी निवेश की तैयारी
पावर ट्रांसमिशन में भारी पूंजी निवेश की तैयारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य सरकार की ओर से अक्तूबर में प्रस्तावित ‘इंवेस्टर्स मीट’ के जरिये देश के साथ ही कई देशों के निवेशकों से पूंजी निवेश कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए पिटकुल समेत कई विभागों के अधिकारी पूंजी निवेश के प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। राज्य में भारी भरकम पूंजी निवेश हो, इसके लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में कई राज्यों में रोड शो भी किया जा रहा है। जिसमें विभागों के अफसर भी शामिल हो रहे हैं। पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भी देश विदेश की नामीगिरामी कंपनियों से निवेश कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।
सचिव ऊर्जा राधिका झा ने बताया कि पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में बड़ी कंपनियां व पूंजी निवेश करने वाली कंपनियां निवेश करें, इसके लिए पिटकुल की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे इंवेस्टर्स मीट के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। निजी कंपनियां व पूंजी निवेशक राज्य में निवेश करें, इसके लिए उन्हें कई तरह की रियायत देने की भी तैयारी है। यदि पूंजी निवेशक राज्य में पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में पूंजी निवेश करते हैं तो इससे लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी आएगी। साथ ही कई नई परियोजनाएं बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त बजट नहीं मिलने की वजह से पिटकुल की कई योजनाएं लंबित हैं। एडीबी, पावर फाइनेंस कारपोरेशन समेत कई अन्य वित्तीय एजेंसियों की ओर से हाथ खींच लिए जाने की वजह से काशीपुर से श्रीनगर तक प्रस्तावित 191 किमी लंबी परियोजना अधर में लटकी है। हालांकि ऊर्जा सचिव के प्रयासों के चलते कुछ परियोजनाओं के लिए एडीबी पूंजी निवेश को राजी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित इंवेस्टर्स मीट के जरिये राज्य के तमाम विभाग पूंजी निवेश कराने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। राज्य में भारी भरकम पूंजी निवेश हो, इसके लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में कई राज्यों में रोड शो भी किया जा रहा है जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed