फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूचना आयोग में अपीलों की सुनवाई की खुली ‘राह’

सूचना आयोग में अपीलों की सुनवाई की खुली ‘राह’

Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सूचना आयोग में अपीलों की सुनवाई की खुली ‘राह’
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्तों का चयन होने से आयोग में अपीलों की सुनवाई की राह खुल गई है। आयोग में सूचना आयुक्त के दो पद खाली होने के कारण पिछले डेढ़ माह से अपीलों की सुनवाई बंद पड़ी थी। इससे आयोग में नई व पुरानी मिला कर लगभग 1300 अपीलें सुनवाई के लिए लंबित हैं।
आयोग से 11 मई 2018 को कार्यकाल पूरा होने पर सूचना आयुक्त राजेंद्र कोठियाल और सात जून 2018 को सूचना आयुक्त पद से सुरेंद्र सिंह रावत भी रिटायर हो गए थे। सूचना आयुक्त के दोनों की पद खाली होने से आयोग में अपीलों की सुनवाई भी बंद हो गई। आयोग में करीब छह सौ अपीलें ऐसी थी। जिनकी सुनवाई चल रही थी। इसके अलावा सुनवाई बंद होने के पास आयोग के लगभग 700 नई अपीलें सुनवाई के लिए पहुंची। पूर्व में जिन अपीलों की सुनवाई के लिए तारीख आयोग की ओर से जारी की गई थी। उनकी तारीख भी आगे बढ़ाई गई। वहीं नई अपीलों पर न तो नोटिस जारी हुए और न ही सुनवाई की तारीख तय हो पाई।
विज्ञापन

शनिवार को चयन समिति की बैठक में दो सूचना आयुक्तों के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेपी ममगाई और चंद्र सिंह नपलच्याल का चयन किया गया। आयुक्तों की ताजपोशी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगने के साथ आयोग में जल्द ही अपीलों की सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय अपीलों की आयोग में होती है सुनवाई
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति को सूचना लेने करने का अधिकार है। यदि आवेदन को मांगी गईं सूचनाएं विभागीय लोक सूचना अधिकारी से निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध नहीं होती है या अधूरी सूचना दी जाती है तो आवेदन विभागीय अपीलीय अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील दायर करने का प्रावधान है। अपीलीय अधिकारी के निर्णय से भी अगर आवेदक संतुष्ट नहीं है तो वो राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपील दायर करता है। द्वितीय अपील की सुनवाई आयोग करता है।


कोट्स

चयन समिति की बैठक में सूचना आयुक्तों का चयन हो गया है। दोनों की सूचना आयुक्त सोमवार तक पदभार ग्रहण कर लेते हैं तो अगले सप्ताह से आयोग में अपीलों की सुनवाई शुरू कर दी जाएगी। डेढ़ माह से आयोग में सुनवाई न होने के कारण लंबित अपीलों की संख्या 1300 तक पहुंच गई है। आयोग का प्रयास रहेगा कि सुनवाई शुरू होते ही सभी अपीलों को तेजी से निस्तारण किया जाएगा। -शत्रुघ्न सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त।

सूचना आयुक्त चयन को कब क्या हुआ
-मार्च माह में सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई
-30 अप्रैल तक दोनों पदों के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया हुई
- सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए कुल 139 आवेदन आए
-10 जून को नेता प्रतिपक्ष की अस्वस्थता के चलते बैठक स्थगित हुई
-11 जुलाई को मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते बैठक टल गई
-तीसरी बैठक में चयन समिति ने सर्वसम्मति से दो नामों पर निर्णय लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed