{"_id":"5b451de54f1c1b00278b5acb","slug":"111531256293-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न मिलने पर छात्रों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न मिलने पर छात्रों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला न मिलने पर छात्रों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
- चिकित्सा, शिक्षा विभाग आज ले सकता है मामले पर फैसला
- हिमालयन मेडिकल कॉलेज ने कम शुल्क पर एडमिशन से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। एमबीबीएस में दाखिला न मिलने से परेशान होकर मंगलवार को कई छात्रों ने हाईकोर्ट में दस्तक दे दी। बुधवार को छात्र इस मामले में हिमालयन मेडिकल कॉलेज के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। दूसरी ओर, चिकित्सा शिक्षा विभाग इस पूरे प्रकरण पर बुधवार को कुछ फैसला ले सकता है।
एमबीबीएस की सीटें आवंटित होने के बाद भी हिमालयन मेडिकल कॉलेज ने सरकार के नियमानुसार कम शुल्क पर दाखिला देने से इंकार कर दिया। सोमवार को काफी संख्या में छात्र मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने गए थे। जब उन्हें दाखिला नहीं मिला था तो उन्होंने एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव का घेराव किया था। मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने पूरे मामले से शासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया था। मंगलवार को भी कुछ छात्र दाखिला लेने गए लेकिन बढ़ी हुई फीस मांगे जाने पर उन्होंने दाखिला नहीं लिया। नतीजतन, कई छात्रों ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को ही कई छात्र हाईकोर्ट पहुंच गए। बुधवार को वह याचिका दाखिल करेंगे। दूसरी ओर, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि इस मामले पर शासन में वार्ता की जाएगी। चूंकि हाईकोर्ट में लंबित वाद के अनुक्रम में ही कॉलेजों को फिलहाल राज्य कोटे की सीट के लिए चार लाख रुपये और ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटा सीट के लिए पांच लाख रुपये शुल्क लेने को कहा गया था। इसके बावजूद अगर कॉलेजों ने बढ़ा हुआ शुल्क मांगा है तो यह गलत है। मामले पर बुधवार को कुछ फैसला हो सकता है।