{"_id":"5b42466a4f1c1bbd248b524e","slug":"111531070058-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा गांव में पर्यटन की संभावनाओं पर तैयार हो कार्ययोजना : दीप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा गांव में पर्यटन की संभावनाओं पर तैयार हो कार्ययोजना : दीप्ति
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि खैरा गांव के लिए पर्यटन की संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। सीडीओ ने यहां विकास भवन सभागार में जिला, राज्य सेक्टर एवं बीसूका कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई आदि विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप किए गए कार्यों की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाओं की विधानसभावार रिपोर्ट तैयार की जाए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मार्च माह तक विधवा पेंशन के अलावा सभी पेंशन की लंबित धनराशि लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी है, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। सीडीओ ने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी अपडेट सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित हों। बैठक में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक केएस नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह ने किया।