{"_id":"5af8a6f64f1c1be7408b523d","slug":"111526245110-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उतराखंड वीर भूमि, देश सेवा को हर कोई तत्पर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उतराखंड वीर भूमि, देश सेवा को हर कोई तत्पर’
Updated Mon, 14 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपराओं पर आधारित उत्तराखंडी फिल्म मेजर निराला का प्रोमो रविवार को राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में रिलीज किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री वीके सिंह ने उत्तराखंड को वीर भूमि बताया और कहा कि इस राज्य का हर व्यक्ति देश सेवा के लिए तत्पर रहता है।
मुख्य अतिथि ने कहा राजनीति और साहित्य दोनों जगह बेहतरीन काम करने वाले डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने फिल्म के लिए जिस विषय को चुना, वह काबिले तारीफ है। पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिक तमाम कठिनाइयों में घिरे होने के बाद भी पहली प्राथमिकता देश सेवा को रखता है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देखने पर उत्तराखंड का निवासी और हर देशभक्त अपने को गौरवान्वित महसूस करेगा। विशिष्ट अतिथि बतौर अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी ने क्षेत्रीय फिल्मों की महत्ता के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की उच्च सैन्य परंपरा को उजागर करती यह फिल्म राज्य के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को भी सामने लाएगी। प्रोमो रिलीज होने से पूर्व फिल्म के गीतों को लांच किया गया। मेजर निराला फि ल्म में एक फ ौजी के अदम्य साहस और मार्मिक स्थिति को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग गढ़वाल के अलग-अलग हिस्सों में हुई है। इसमें डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दो गीत भी लिखे हैं। बाकी के गीत उत्तराखंड के मशहूर गायक भरत सिंह नेगी ने लिखे हैं। फि ल्म में मेजर निराला की भूमिका राजेश मालगुड़ी ने निभाई है।
...................
देशभक्त की कहानी है मेजर निराला
फि ल्म की कहानी एक ऐसे देशभक्त की है, जो देश और मातृभूमि के प्रति लगाव के कारण अपने ही बेटे को गोली मारने पर मजबूर हो जाता है, लेकिन बीच-बचाव में पत्नी को गोली लग जाती है। इस जुर्म में मेजर को 15 साल की सजा होती है। पत्नी के किरदार में निकिता बुटोला, मां की भूमिका में रेखा बधानी, खलनायक रमेश रावत एवं बिगड़ैल बेटे की भूमिका अंकित कंडियाल, हास्य कलाकार की भूमिका हेमंत पांडे ने निभाई है। मेजर निराला में अतिथि कलाकार की भूमिका में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी नजर आएंगी। गणेश बीरान के निर्देशन में बनी फि ल्म में मुख्य सहायक निर्देशक बीएस नेगी, कला निर्देशक देबू रावत हैं और पटकथा व संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे हैं।
विज्ञापन
...................
देश-विदेश में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की निर्मात्री आरुषि निशंक ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पहली बार इस उत्तराखंडी फिल्म को दुबई, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, मॉरीशस आदि देशों में प्रदर्शित किया जाएगा। मेजर निराला के लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ वीर भूमि है। यहां का नौजवान जहां सीमा पर अपना सब कुछ न्यौछावर करता है। इस अवसर पर फिल्म के सह निर्माता हिमांशु सुंदरियाल, अभिनेता राजेश मालगुड़ी, निदेशक गणेश वीरान, सह निदेशक डीएस नेगी, निर्माण प्रबंधक बेचैन कंडियाल, सह मीडिया प्रभारी नीरज रावत उपस्थित थे।
........