{"_id":"5af4adc04f1c1b65098b8ed4","slug":"111525984704-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई हरिद्वार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई हरिद्वार पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एई हरिद्वार पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मंत्री के निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के शिकायत सेंटर में मिली लापरवाही पर मांगे गए स्पष्टीकरण में एई हरिद्वार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। जिस पर जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने एई हरिद्वार मदन सैन के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अधिकारी जनता की शिकायतों के निस्तारण के प्रति कितने गंभीर हैं।
बता दें कि गत दो मई को पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान के शिकायत सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। मंत्री ने संस्थान के कॉल सेंटर में दर्ज शिकायतों पर उपभोक्ताओें को फोन कर समस्या का समाधान होने की जानकारी ली थी। जिसमें हरिद्वार निवासी वामादेवी की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होेने पर भी उसे निस्तारित दिखा दिया गया। इस पर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों की फटकार लगाई थी और जांच कर एई हरिद्वार पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने एई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार को एई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।