{"_id":"5ae8d4dd4f1c1b6d098b76d1","slug":"111525208285-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा विवि ने एक दिन में बनाए दो रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राफिक एरा विवि ने एक दिन में बनाए दो रिकॉर्ड
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को एक दिन में दो रिकॉर्ड बनाए। इसके तहत छात्रों ने एक घंटे 43 मिनट में 50 तरह के 1500 पास्ता बनाए और 58 मिनट और 46 सेकेंड में 250 तरह के 1000 मॉकटेल बना कर प्रस्तुत किए। ग्राफिक एरा ने इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावेदारी की है। इस मौके पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इससे विवि को नई पहचान मिली है। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने भी एक दिन में दो रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।
ग्राफिक एरा विवि की टीम-33 ने पहला रिकॉर्ड पास्ता तैयार करने का बनाया। इस टीम का नेतृत्व होटल मैजनेजमेंट के शिक्षक चंद्रमौलि ढौंडियाल ने किया। टीम ने लीख, सैलेरी, रोजमेरी, डिल, ऑरगैनो, थाइम, मारजोरम, हर्ब्स, ब्रोकली, रैड कैपसिकम, चीजए क्रीम, बटर, सफेद सॉस आदि की मदद से विभिन्न जायकों वाले पास्ता तैयार किए। चंद्रमौलि ने बताया कि इसके लिए 50 तरह के सॉस (चटनी) तैयार की गई थी। इटालियन डिश पास्ता को दस भारतीय जायकों में तैयार किया। कद्दू, पालक और धनिये की मदद से नए तरह के सॉस तैयार करके पास्ता को भारतीय रूप दिया गया। इस टीम में शिक्षक अमर डबराल, सुनील नेगी, रवीश कुकरेती, आकाश रावत, सोनम कपूर के साथ ही कपिल बिष्ट, शुभम तड़ियाल, रबीना, मनोज रावत, धीरज, रवि बिष्ट, नीरज, रेबिका, अनूप राणा, पूजा चंदोला, शिवम भट्ट, बसंत गुरूंग, एलिंद, अनुज राणा, तेनजिंग, विकास असवाल, अतुल क्षेत्री, भावना, शाज रायस, जसपाल भी शामिल थे। विनीता बनर्जी ने मॉकटेल और पास्ता के जायके व प्रस्तुतिकरण को शानदार बताया।
मॉकटेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली टीम-25 ने फू लों और फ लों के रस, सोडे, शीतल पेयों, फ्रै श हर्ब्स, मसालों और कटे फ लों की मदद से 250 तरह के मॉकटेल तैयार किए। इस टीम में शिक्षक चंद्रमौलि ढौंढियाल के साथ अमर डबराल, सोनम कपूर व अन्य शिक्षकों के साथ अनुभव भाकुनी, अक्षय श्रीवास्तव, सम्राट बिष्ट, पीयूष नेगी, शिखा मिली, निखत पाशा, देवांश गुप्ता, पार्थ खेड़ा, रिनजिंग, अंकित रावत, अनमोल चावला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने और कुछ नया कर गुजरने के लिए उत्साह के साथ ही अनुशासन और सकारात्मक सोच नितांत आवश्यक है। अपने देश और समाज के लिए कुछ नया करने की भावना युवाओं को भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। छात्र-छात्राओं का देश प्रेम और ऊर्जा देश के विकास व खुशहाली की नई इबारत लिख सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में एक्सीलेंस हासिल करने के लिए अपने-आप को चुनौती देना और फि र उस चुनौती पर विजय पाना आवश्यक है। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनके व्यक्तित्व को कल की चुनौतियों के लिए तराशने को विवि ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर विवि के कुलपति डॉ. एलएमएस पालनी, उप कुलपति डॉ. एचएन नागराजा, कुलसचिव डॉ. पंकज राणा भी उपस्थित रहे।