फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आधिकारियों का दावा, दून से रखी हालात पर नजर

आधिकारियों का दावा, दून से रखी हालात पर नजर

Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आधिकारियों का दावा, दून से रखी हालात पर नजर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि समेत रुद्रप्रयाग के कई अन्य स्थानों पर भड़की हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस अधिकारियों का ढुलमुल रवैया सामने आया है। पहाड़ के कई इलाकों में हिंसक घटना के बावजूद डीआईजी समेत पुलिस के किसी भी आलाधिकारी ने मौके पर जाना तक उचित नहीं समझा। पुलिस अधिकारी दून में बैठकर हालात पर नजर रखने का दावा करते रहे।
शुक्रवार को जिस वक्त रुद्रप्रयाग जिले में हिंसा भड़की, वहां के एसपी प्रह्लाद मीणा छुट्टी पर अपने घर राजस्थान थे। हालात बेकाबू हुए तो एसपी चमोली तृप्ति भट्ट ने नियंत्रण के प्रयास किए। लेकिन स्थिति उनके नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि इनपुट के बावजूद समय पर पुलिस ने निषेधात्मक कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते हिंसा भड़की। आनन-फानन में एसपी मीणा दून और फिर रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान पुलिस के तमाम आलाधिकारी हालात पर नजर रखने का दावा करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह डीआईजी गढ़वाल ने दून स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर तीन अलग-अलग मामलों में 10 गिरफ्तारियों की जानकारी देकर अपनी पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत मैसेज फैलाने के मामले में दो, युवती से छेड़छाड़ के मामले में तीन और आगजनी व हिंसा के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
कोट
हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी मौके पर जाऊंगा। हमारे पास जुलूस निकाले जाने की जानकारी थी लेकिन जुलूस उग्र हो जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
पुष्पक ज्योति, डीआईजी, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed