फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटन कॉलोनी के लोगों ने दी आंदोलन की

पर्यटन कॉलोनी के लोगों ने दी आंदोलन की

Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन कॉलोनी के लोगों ने दी आंदोलन की
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पर्यटन कॉलोनी की समस्याओं का समाधान न होने पर यहां रहने वाले सरकारी कर्मचारियों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने राज्य संपत्ति विभाग के अपर सचिव के कार्यालय में ज्ञापन सौंप समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी।

मंगलवार को पर्यटन कॉलोनी के दर्जनों लोग राज्य संपत्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपर सचिव विनय शंकर पांडेय की गैर मौजूदगी में उनके वरिष्ठ निजी सचिव हरीश चंद्र पांडेय को समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। अनिल यादव, शिव प्रसाद आदि ने बताया कि सरकारी कॉलोनी होने के बाद भी यहां सुविधाओं का टोटा है। क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर गंदगी बह रही है। बिजली के तारों का जाल बना हुआ है। पाइप चार की बाउंड्री गिरने की कगार पर है। नालियों के टूटे ढक्कन हादसों का सबब बने हैं। आवासों के किचन में सीलन बनी हुई है। आरोप है कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। बताया कि साल 2016 में पीडब्लूडी की ओर से राज्य संपत्ति विभाग को 42.73 लाख की धनराशि भी जारी की गई, इसके बाद भी कॉलोनी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान रमेश सेमवाल, शिवप्रसाद भट्ट, जसवंत कौर, एमएल नौटियाल, भास्कर, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed