{"_id":"5a9da6134f1c1bdd0b8b7224","slug":"111520281107-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय डेंजर ने कृषि विभाग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय डेंजर ने कृषि विभाग को हराया
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेंजर्स ग्राउंड में सचिवालय डेंजर और कृषि विभाग के बीच खेले गए पहले मैच में सचिवालय ने कृषि विभाग को हराया।
सचिवालय डेंजर के कप्तान राकेश जोशी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कृषि विभाग के अरुण राणा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए। कुलदीप बहुगुणा ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम की ओर से निर्धारित 20 ओवरों में सचिवालय की टीम के सामने 118 रनों का लक्ष्य रखा। जो सचिवालय की डेंजर टीम ने 11.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से हरीश सैनी ने आठ, वीरेंद्र रावत ने नौ, सतेंद्र रावत ने 59 और अमित ने 26 रन बनाए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पुलिस और जीएसटी के बीच खेले गए एक अन्य मैच में पुलिस ने पहले बल्लेबाजी की। पुलिस टीम की ओर से पंकज रावत ने 72, योगेंद्र चौहान ने 49, रवि बिष्ट ने 37 न बनाकर जीएसटी के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जीएसटी की टीम 105 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से बलवंत राणा ने 19, अरविंद तोमर ने 31, भानू रावत ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
रेंजर्स ग्राउंड में दूसरा मैच सचिवालय और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल के बीच खेला गया। एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय की टीम के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन सचिवालय की टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए दूसरे मैच में पेयजल की टीम ने एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल की टीम को हराया। एजुकेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। टीम की ओर से नागेंद्र ने 16, विपिन ने 55, हकीमुद्दीन ने 15 एवं सुभाष ने 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पेयजल की टीम ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया।