{"_id":"5a57cb7b4f1c1b38198b4786","slug":"111515703163-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ब्लाइंड गेम्स में उतराखंड को तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ब्लाइंड गेम्स में उतराखंड को तीन पदक
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
देहरादून। दिल्ली ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे नेशनल ब्लाइंड गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत तीन पदक अपने नाम किए। पावर लिफ्टिंग में एनआईवीएच के विजय सिंह ने 185 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कचहरी में कार्यरत विनोद शाह ने भी 380 किग्रा वजन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एसबीआई में कार्यरत जयवीर सिंह को 375 किग्रा वजन उठाने पर रजत से संतोष करना पड़ा। इस खिलाड़ियों को अगले साल आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। वहीं, पहली बार शामिल महिला कबड्डी में भी उत्तराखंड की टीम हिस्सा ले रही है। टीम में एनआईवीएच की आठ दृष्टि बाधित खिलाड़ी शामिल हैं।