फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड मेले में सुरक्षा का जिम्मा एटीएस के हवाले

कांवड मेले में सुरक्षा का जिम्मा एटीएस के हवाले

Fri, 07 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
कांवड मेले में सुरक्षा का जिम्मा एटीएस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
कांवड़ मेले के लिए तैयार किए गए सुरक्षा के घेरे में प्रशासन ने एटीएस (एंटी टेरिस्टि स्कवॉयड) को भी शामिल कर लिया है। शुक्रवार को कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। आतंकी खतरे के मद्देनजर एटीएस भी मेला क्षेत्र में उतार दी गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। खुफिया विभाग को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
शुक्रवार को डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने यहां पहुंचकर पुलिस लाइन रोशनाबाद में कांवड़ मेला ड्यूटी में आए पुलिस फोर्स को निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। उन्होंने कांवड़ियों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए व्यवहार करें। उन्हाेंने कहा कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार कांवड़ यात्रा में अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है इसलिए सतर्कता बरतना आवश्यक है। कहा कि ड्यूटी के दौरान बेवजह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा ।
विज्ञापन

यदि कोई कांवड़िए भी अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए शरारती तत्वों पर भी निगाह रखी जाए। सीमा पर कांवड़ वाहन को बिना चेकिंग के अंदर न आने दें। उन्होंने कहा कि एसपीओ की भी मदद ली जाए ताकि उस क्षेत्र की समस्या का निदान हो पाए। रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक रावत ने प्रशासन की ओर से भी हरसंभव मदद की बात कही। कहा कि सेक्टर प्रभारियों और पुलिस के प्रभारियों के बीच बेहतर तालमेल रहे इस पर नजर रखें। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस प्रशसन की ओर से किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। एसपी अभिसूचना बरिंद्ररजीत सिंह समेत अनेक पुलिस और अर्द्घसैनिक बलों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर एक नजर
हरिद्वार। कांवड़ मेले की शुरुआत नौ जुलाई की रात से होगी। 12 जुलाई से 16 जुलाई तक पंचक रहेंगे। डाक कांवड़ की धूम 18 जुलाई से रहेगी। 21 जुलाई को जल चढ़ना है। मेला क्षेत्र को छह डिवीजन, 25 जोन और 98 सेक्टर में बांटा गया है। डिवीजन की कमान एएसपी के हाथ में होगी। जोन में सीओ और सेक्टर के इंचार्ज एसआई निरीक्षक होंगे। बीडीएस और डॉग स्कवॉयड की छह टीमें तैनात की गई है। एटीएस की दो टीम भी राउंड द क्लॉक मेला क्षेत्र में मौजूद रहेगी। वॉच टॉवर से भी दिन रात निगरानी होगी। ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र में निगाह रखी जाएगी। दो रिवर एंबुलेंस भी रहेगी ताकि भीड़ होने पर हरकी पैड़ी से ललतारौपुल तक तुरंत उपचार के लिए भेजा जा सकें। जल पुलिस की भी पूरी टीम मुस्तैद रहेगी। 83 पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों के वेष में सक्रिय रहेंगे। घुड़सवार पुलिस की पांच टीम मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। चोर, उठाईगिरों, जहरखुरानों, भिखारियों, जेबकतरों के विरूद्व कार्रवाई के लिए एक स्कवॉयड गठित किया गया है। 9 डीजे प्वाइंट, 13 पैदल डायवर्जन प्वाइंट व 14 यातायात डायवर्जन और 18 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।


ये है भारी वाहन का प्लॉन
कांवड़ मेले के प्रथम चरण में दस जुलाई से पंद्रह जुलाई तक भारी वाहन केवल 11 बजे से चार बजे तक आ जा सकेंगे। 16 से 21 जुलाई तक भारी वाहन बिलकुल भी नहीं आ सकेंगे।



इतना फोर्स रहेगी तैनात
नौ एएसपी, 23 सीओ, 58 एसओ इंस्पेक्टर, 185 एसआई, 29 महिला एसआई, 160 मुख्य आरक्षी, 1538 कांस्टेबल, 167 महिला कांस्टेबल, तीन यातायात निरीक्षक, 11 टीएसआई, 26 हेड कांस्टेबल यातायात, 111 कांस्टेबल यातायात, 12 कंपनी पीएसी और आईआरबी, छह कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 50 प्रशिक्षु महिला दारोगा, 185 प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल, 138 प्रशिक्षु उप निरीक्षक विशेष श्रेणी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed