{"_id":"59456e844f1c1b0c1c8b4880","slug":"111497722500-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में बंद
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एक जुलाई से लगने वाले जीएसटी टैक्स को कपड़ा व्यापार के लिए नासूर बताते हुए यहां कपड़ा व्यापारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। पुल जटवाड़ा पर एकत्र हुए व्यापारियों ने जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और जीएसटी को वापस लेने की मांग की। जीएसटी को वापस नहीं लेने पर बेमियादी आंदोलन छेड़नी की चेतावनी भी दी गई। दुकानें बंद रहने से शहरभर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
सुबह करीब दस बजे हरिद्वार, ज्वालापुर, भेल, कनखल आदि क्षेत्रों के कपड़ा व्यापारी क्लॉथ एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अमर कुमार और हरिद्वार के अध्यक्ष रवि धींगड़ा आदि के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा के पास एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जिलाधिकारी के आवास कार्यालय पर पहुंचे जहां रैली सभा में तब्दील हो गई।
इस दौरान अमर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार इंस्पेक्टर राज लागू करके कपड़ा व्यापारियों का दमन करना चाहती है। जीएसटी लागू होने से कपड़ा व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। हर दस दिन में व्यापारी को रिटर्न भरनी होगी। टैक्स लगने से जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने जीएसटी को पूरी तरह कारोबार विरोधी बताते हुए इसे हटाने की मांग की।
विज्ञापन
अध्यक्ष रवि धींगड़ा ने कहा कि भारी उम्मीदों के साथ सत्ता में आई केंद्र सरकार ने व्यापारियों को निराश किया है। जीएसटी को किसी भी सूरत मं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री सविन अरोड़ा और कोषाध्यक्ष नवीन गोयल ने भी जीएसटी को कपड़ा व्यापार के लिए नुकसानदायक बताया। सभा को वीरेंद्र कुमार, शिवम अग्रवाल, गुलजार, प्रेम सिंह, शम्मी कटारिया, जोंगेंद्र अरोड़ा, हरिनारायण, रविंद्र सिंघल, पौरुष गोयल, सचिन अरोड़ा, अंशुल, शम्मी छावड़ा, वेद प्रकाश, जसवीर सिंह, राकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, सचिन गुप्ता, वासदेव अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, लक्ष्मण नासवा, सुभाष तनेजा अजय बजाज, गौरव जयसिंह, संदीप पाहवा, प्रवीण कुमार, हरीश तनेजा, अशोक अनेजा, नवीन गोयल, राम अरोड़ा, सतीश छावड़ा, निर्मल गुप्ता, किशोर अरोड़ा, विपिन गोयल, कृष्ण अरोड़ा, दीपांकर, वीरेंद्र कुमार और विजय शर्मा आदि व्यापारियों ने संबोधित किया। सभा के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।