{"_id":"6925bc7a82479d46000cfbc8","slug":"11-illegal-encroachments-removed-from-dakpathar-area-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-126794-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डाकपत्थर क्षेत्र से 11 अवैध कब्जे हटाए, यूजेवीएनएल की सभी भूमि कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डाकपत्थर क्षेत्र से 11 अवैध कब्जे हटाए, यूजेवीएनएल की सभी भूमि कब्जा मुक्त
विज्ञापन
- मंगलवार को लगातार तीसरे दिन चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। संयुक्त विभाग की टीम ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन डाकपत्थर क्षेत्र में शक्ति नहर के किनारे यूजेवीएनएल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 11 अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। प्रशासन की टीम ने अतिक्रमणकारियों को भूमि पर दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। यूजेवीएनएल ने शक्ति नहर के किनारे अपनी भूमि पर 600 से अधिक अवैध कब्जे चिह्नित किए थे। टीम ने दो बार में कार्रवाई कर करीब 456 कब्जों का ध्वस्त किया था। रविवार को शेष कब्जों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। तीसरे दिन एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। टीम ने एक-एक कर 11 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी ने बताया कि निगम की ओर से दी गई सूची के अनुसार सभी अवैध कब्जों को तोड़ दिया गया है।