फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 hrs power cut in vikas nagar.

विकासनगर में 11 घंटे बत्ती गुल, पानी भी गायब

Thu, 28 Jan 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Thu, 28 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
11 hrs power cut in vikas nagar.

33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से देहरादून जिले के विकासनगर और आसपास के क्षेत्र की बत्ती 11 घंटे गुल रही।

विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति बंद होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। फाल्ट ढूंढने में विभाग के अफसर और कर्मचारी हांफ गए। सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

बुधवार रात करीब 11 बजे लाइन में फाल्ट आ गया। क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में काटनी पड़ी। विकासनगर मुख्य बाजार, जीवन गढ़, लाइन जीवन गढ़, मेहूंवाला, डाक पत्थर, डांडा जीवन गढ़ आदि ग्रामीण क्षेत्र की बत्ती गुल रही। रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहे।
विज्ञापन


विभाग के कर्मचारी रात भर फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग करते रहे, लेकिन फाल्ट ढूंढने में असफल रहे। बृहस्पतिवार की सुबह कर्मचारियों ने ढकरानी पावर हाउस के निकट लाइन को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां लाइटनिंग अरेस्टर में खराबी मिली। जिसको ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि लाइटनिंग अरेस्टर के अंदर खराबी आई हुई थी, जिस कारण फाल्ट ढूंढने में अधिक समय लगा।

पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई
बिजली न होने से जल संस्थान के ओवर हैड टैंक भी नहीं भर सके। जिस कारण कई इलाकों में सुबह और दोपहर के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को टंकियों में स्टोर पानी से काम चलाना पड़ा।


जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने कहा कि जल संस्थान के बाबूगढ़, बादामावाला और मेहूंवाला स्थित ओवरहेड टैंक पर ही जनरेटर की व्यवस्था है। जिस कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed